{"_id":"5d41f2948ebc3e6cee20bbb6","slug":"sdm-pulled-vehicle-keys-commotion-vikas-nagar-news-drn314841637","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने निकालीं वाहनों की चाबियां, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने निकालीं वाहनों की चाबियां, हंगामा
विज्ञापन
पटवारी चौकी पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
ओवरलोडिंग की शिकायत पर क्षेत्रीय निरीक्षण पर साहिया पहुंचीं एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने सड़क किनारे सवारियों से खचाखच भरी तीन यूटीलिटियों की चाबियां निकाल लीं। इससे भड़के लोगों ने पटवारी चौकी पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पूर्व क्षेत्र में वाहनों संख्या बढ़ानी चाहिए।
कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। हंगामा बढ़ने पर एसडीएम ने तीनों वाहन चालकों को आगे से ओवरलोडिंग नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से एसडीएम को क्षेत्र में ओवरलोडिंग की शिकायत मिल रही थी। बुधवार शाम करीब चार बजे एसडीएम साहिया पहुंचीं। इस दौरान सीएचसी के पास तीन वाहनों में ओवरलोड सवारियां भरी थीं। इस पर एसडीएम ने वाहनों की चाबियां निकाल लीं और पटवारी चौकी आ गईं। एसडीएम के पीछे-पीछे वाहनों में सवार लोग भी पटवारी चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया क्षेत्र में वाहनों की संख्या सीमित है। इस कारण उन्हें ओवरलोड वाहनों में सफर करने के लिए बाध्य होना पड़ता है। प्रशासन को ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने से पहले क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम ने कहा कि तीनों चालकों को आगे से ओवरलोडिंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।