फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM posted in Kedarnath resigns from his post

केदारनाथ में तैनात एसडीएम ने पद से दिया इस्तीफा

Wed, 05 Jun 2019 05:46 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 05 Jun 2019 05:46 AM IST
सार

धाम में ड्यूटी करने में जताई असमर्थता, डीएम से मिले बिना घर रवाना

विज्ञापन
SDM posted in Kedarnath resigns from his post
kedarnath, char dham yatra, snowfall

विस्तार

केदारनाथ धाम में यात्रा ड्यूटी में असमर्थता जताते हुए उपजिलाधिकारी/यात्रा मजिस्ट्रेट गौरव चटवाल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव कार्मिक के नाम लिखा पत्र जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को भेजा था, जिसे जिलाधिकारी ने शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


जनपद नैनीताल की कोश्या कुटौली तहसील में तैनात रुड़की निवासी उपजिलाधिकारी चटवाल को विगत 16 मई को नैनीताल के जिलाधिकारी द्वारा केदारनाथ यात्रा के लिए कार्यमुक्त किया गया था। एसडीएम द्वारा 17 मई को धाम पहुंचने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन ज्वाइनिंग के संबंध में कोई लिखित आख्या जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को प्रस्तुत नहीं की गई।
विज्ञापन


18/19 मई को धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण के चलते जिलाधिकारी द्वारा उन्हें वीआईपी ड्यूटी का जिम्मा सौंपा गया था। चटवाल ने 17 मई से 30 मई तक केदारनाथ में बतौर यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया, लेकिन बीती 31 मई को यकायक उन्होंने केदारनाथ में ड्यूटी करने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) को संबोधित अपना त्यागपत्र उन्होंने जिलाधिकारी को भेज दिया। पत्र में उन्होंने केदारनाथ में यात्रा ड्यूटी में असमर्थता जताते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने की बात कही है। यही नहीं पत्र भेजने के बाद वह जिलाधिकारी से मिले बिना ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। डीएम घिल्डियाल ने बताया कि चटवाल का पत्र उत्तराखंड शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed