फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: SDM and City Magistrate will take decision of not to conduct post-mortem

देहरादून: अब एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ले सकेंगे पोस्टमार्टम न कराने का फैसला

Wed, 01 Sep 2021 11:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 11:13 AM IST
सार

अब तक जिलाधिकारी को ही इसका निर्णय लेने का अधिकार है। इसकी लंबी प्रक्रिया के कारण कई बार परिजनों को खासा परेशान होना पड़ता है। इसको देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुुमार ने एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

विज्ञापन
dehradun news: SDM and City Magistrate will take decision of not to conduct post-mortem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

राजधानी दून में अब परिजनों के मृतक का पोस्टमार्टम न कराने संबंधी अनुरोध पर एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट फैसला ले सकेंगे। अब तक जिलाधिकारी को ही इसका निर्णय लेने का अधिकार है। इसकी लंबी प्रक्रिया के कारण कई बार परिजनों को खासा परेशान होना पड़ता है। इसको देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुुमार ने एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

विज्ञापन


कई बार किसी की मृत्यु होने पर उनके परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं होते हैं। परिजन जिलाधिकारी से पीएम न कराने का अनुरोध करते हैं। इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी फैसला लेते हैं।
विज्ञापन


इस पूरी प्रक्रिया में दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को शहर आकर जिलाधिकारी के सामने अपना पक्ष रखना होता है। इसके कारण मृतक के परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर ही अनुमति दिए जाने की व्यवस्था बनाई है। उन्होंने बताया कि जनहित में अतिरिक्त जांच अधिकारी या थानाध्यक्ष की रिपोर्ट, क्षेत्राधिकारी की सहमति के बाद स्थानीय स्तर पर ही निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों की कम होगी परेशानी
यह व्यवस्था लागू होने के बाद दूरस्थ क्षेत्रों के मृतकों के परिजनों की परेशानी कम होगी। विशेषकर चकराता, कालसी, त्यूनी, मसूरी, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला क्षेत्र के लोगों को इस फैसले से कुछ राहत मिलेगी। अभी ऐसी स्थिति में उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय आना होता है। कई बार जिलाधिकारी के व्यस्त होने या बाहर होने के कारण उन्हें परेशान होकर इंतजार करना पड़ता है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने पावर डेलिगेट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed