फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scrutiny of records given for marking

संशोधित: चिन्ह्रीकरण के लिए प्रस्तुत किए गए गलत अभिलेखों की पड़ताल

Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of records given for marking
राज्य आंदोलनकारी चिन्ह्रीकरण प्रक्रिया में कुछ लोगों की ओर से भ्रामक अभिलेख प्रस्तुत किए जाने पर चिन्ह्रीकरण समिति ने पुलिस को वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति की है। जिस पर अपर जिला अधिकारी ने समिति के सदस्यों के साथ अभिलेखों की आवश्यक जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा समिति ने कई अन्य शिकायतों की सुनवाई पर भी आवश्यक विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्ह्रीकरण समिति की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न लोगों द्वारा राज्य आंदोलनकारी घोषित किए जाने के लिए अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिन पर समिति द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया चिन्ह्रीकरण के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित अभिलेख प्रस्तुत किए गए हैं, जिसके आधार पर संबंधित को राज्य आंदोलनकारी चिन्हित किया जाना संभव नहीं है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के शपथपत्र एवं आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्राथमिकी रिपोर्ट आदि आवश्यक है। हालांकि, पूर्व में इस मानक के आधार पर चिन्ह्रीकरण किए गए थे। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा भ्रामक अभिलेख प्रस्तुत किए जाने पर पुलिस को वैधानिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति पदाधिकारियों द्वारा बैठक में की गई।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने समिति के सदस्यों के साथ लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेखों की आवश्यक जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा समिति द्वारा कई अन्य शिकायतों की सुनवाई पर भी आवश्यक विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान, समिति के सदस्य विवेकानंद खंडूडी, सुशीला बलूनी, ओमी उनियाल, सरोज डिमरी, उर्मिला शर्मा, जितेंद्र अंथवाल, डीएस गुसांई, देवी गोदियाल सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed