फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scorching heat wave will flow in uttarakhand for next four days 

उत्तराखंड: गर्म हवाओं ने किया जीना मुहाल, अगले चार दिन और पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Mon, 06 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat wave will flow in uttarakhand for next four days 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरादून में रविवार को गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने फिलहाल चार दिन तक गर्मी और बढ़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, 10 मई से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर होने तक जहां एक ओर सूरज की तपिश बढ़ गई तो दूसरी ओर गर्म हवाएं चलने लगी। लू जैसा अहसास होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन गर्म हवाओं की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा नजर आया। बाजारों में भी रौनक गायब दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल आगामी चार दिन तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। गर्मी और बढ़ सकती है। तेज गर्म हवाएं और मुश्किल बढ़ा सकतीं हैं। राजधानी में भी धूप खिली रहेगी। तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

10 मई से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राजधानी दून में 10 और 11 मई को तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

बागेश्वर वैली में एक बार फिर पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में चटक धूप थी और हवा नहीं चलने से गरमाहट और बढ़ गई। उधर, पिथौरागढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed