फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooty rider died in road accident

मैक्स कैब और स्कूटी की भिड़ंत, स्कूटी सवार की मौत

Sat, 20 Feb 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider died in road accident
सहसपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लांघा तिराहे पर मैक्स कैब ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक मदन सिंह तोमर (43) पुत्र भगत सिंह निवासी लक्सियार थाना कालसी अपने साथी अरविंद चौहान (26) पुत्र शमशेर चौहान निवासी चिडाड थाना कालसी के साथ स्कूटी पर सवार होकर लांघा रोड स्थित कंपनी में जा रहे थे। जब वह स्कूटी को लांघा तिराहे पर मोड़ रहे थे, उसी दौरान हरबर्टपुर की ओर से आ रही मैक्स कैब से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद मृतक मदन वाहन के नीचे आ गया, जबकि साथी छिटक गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह मृतक को वाहन के नीचे से निकाला और दोनों घायलों को सीएचसी सहसपुर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दून रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मदन ने दम तोड़ दिया। मदन के तीन छोटे छोटे बच्चें हैं। वह लांघा रोड़ स्थित एक कंपनी में काम करता था। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed