फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooter rider from Uttarkashi dies due to collision with unknown vehicle

Dehradun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तरकाशी के स्कूटर सवार की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider from Uttarkashi dies due to collision with unknown vehicle
विकासनगर। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक के गले में हेलमेट का कुछ हिस्सा धंस गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे स्कूटी पर सवार होकर देवश (22) पुत्र रामलाल निवासी ग्राम गंगटाड़ी, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी और उसका दोस्त महेश (25) निवासी थाना बड़कोट उत्तरकाशी विकासनगर से देहरादून की ओर जा रहे थे। देहरादून रोड पर गगन धर्मकांटा के समीप अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां उपचार के दौरान देवश की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अज्ञात वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed