फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scientist tell rare information about hindukhush earthquake.

जानते हैं हिंदूकुश में आए भूकंप से 19 मिनट डोली थी धरती

Wed, 28 Oct 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 28 Oct 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
scientist tell rare information about hindukhush earthquake.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित पूरे उत्तर भारत में आया भूकंप मामूली नहीं था। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की माने तो भूकंप के कारण करीब 19 मिनट से अधिक समय तक धरती डोलती रही।

विज्ञापन


गनीमत रही कि यह इंटरमीडिएट डेप्थ अर्थक्यूक था। जिसकी वजह केंद्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर जानमाल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आईआईटी रुड़की के अर्थ साइंस डिपार्टमेंट में भूकंपीय वैद्यशाला में सोमवार दोपहर 2.40 पर आए भूकंप को रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


अर्थ साइंस डिपार्टमेंट के डॉ. आनंद जोशी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मैग्निट्यूड थी। भूकंप के कारण 7.8 सेमी/वर्ग सेकेंड कंपन्न हुआ। जो धीरे-धीरे कम होता गया। कंपन्न 1160 सेकेंड तक बना रहा। हालांकि इसे 300 सेकेंड तक सामान्यतौर महसूस किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 360 सेकेंड तक रहा था नेपाल में आया भूकंप

scientist tell rare information about hindukhush earthquake.

डॉ. आनंद जोशी ने बताया कि यह भूकंप इंटरमीडिएट डेप्थ (70-300 किलोमीटर गहराई वाले भूकंप) था, इसलिए नुकसान केवल केंद्र बिंदु पर ज्यादा रहा। बताया कि नेपाल में 25 अप्रैल को आया भूकंप मात्र 360 सेकेंड तक रहा था।

लेकिन, यह भूकंप शैलो या उथला (70 किमी की गहराई से कम वाले भूकंप) होने की वजह ज्यादा विनाशकारी साबित हुआ था। इसकी गहराई 12 किलोमीटर थी। जबकि सोमवार को आए भूकंप की गहराई 212.5 किलोमीटर थी। यदि गहराई कम होती तो यह भूकंप बेहद विनाशकारी साबित होता।

सोमवार को आया भूकंप काफी देर तक महसूस किया गया है। इस भूकंप की गहराई अधिक होने की वजह से यह ज्यादा विनाशकारी साबित नहीं हुआ है। अन्य केंद्रों से इस भूकंप के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद इन पर अध्ययन किया जाएगा।
- डॉ. दीपक श्रीवास्तव, एचओडी, अर्थ साइंस, आईआईटी रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed