फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scientist Jagdish Chandra Basu remembered on his birth anniversary

Dehradun News: जयंती पर याद किए गए वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु

Sat, 30 Nov 2024 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Scientist Jagdish Chandra Basu remembered on his birth anniversary
फोटो....
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूगढ़ में भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक क्षेत्र में दिए उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने जगदीश चंद्र बसु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उसके बाद छात्र कंचन डबराल और संजय कुमार ने उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जगदीश चंद्र बसु एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्हें जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी और पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। उन्होंने एक यंत्र क्रेस्कोग्राफ का आविष्कार किया और इससे विभिन्न उत्तेजकों के प्रति पौधों की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया। बायोफिजिक्स के क्षेत्र में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य धन सिंह सजवाण, विभु सिंघल, कमल अग्रवाल, रवि मित्तल, हरीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed