फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School Vehicle Max OverTurned on road in haldwani, 24 Students Injured

बागेश्वर: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैक्स पलटी, 17 घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 03 Feb 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2020 09:45 PM IST
सार

  • सड़क पर पैदल चल रहा बच्चा गंभीर घायल, पांव फ्रैक्चर, रेफर
  • इसी बच्चे को बचाने के चक्कर में हुआ यह हादसा
  • हादसे के बाद चालक हुआ फरार, मैक्स वाहन सीज

विज्ञापन
School Vehicle Max OverTurned on road in haldwani, 24 Students Injured
स्कूली वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जीसेरा (थानेश्वर) से स्कूली बच्चों को स्कूल ले जा रहा मैक्स वाहन सोमवार को सड़क किनारे पैदल चल रहे एक बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में मैक्स में सवार 16 बच्चे और पैदल चल रहे बच्चे समेत 17 घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल पैदल चल रहे बच्चे का पैर फ्रैक्चर होने के कारण उसे अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मैक्स को सीज कर दिया है। 

विज्ञापन


थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार मैक्स (यूके 02 टीए 0603) वाहन सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सब्जीसेरा अयारतोली से श्रीराम पब्लिक स्कूल बिनखोली में पढ़ने वाले 16  बच्चों को स्कूल ले जा रहा था। सब्जीसेरा के पास सड़क के किनारे पैदल  चल  रहे चौरसों निवासी जूनियर हाईस्कूल चौरसों के छात्र स्मित ग्रेंडी को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में स्मित ग्रेंडी सहित मैक्स सवार 16 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर टैक्सी यूनियन  गरुड़ के उपाध्यक्ष कमल पंत, प्रमोद पंत, अर्जुन सिंह समेत क्षेत्र के लोगों ने वाहन के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाल कर निजी वाहनों से मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छ़ुट्टी दे दी गई

सूचना पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गोस्वामी, एसडीएम गरुड़  जयवर्धन शर्मा, थानाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बताया कि 16 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छ़ुट्टी दे दी गई है।

पैदल चल रहे गंभीर घायल जूनियर हाईस्कूल चौरसों के सातवीं कक्षा के छात्र  स्मित ग्रेंडी का पैर फ्रैक्चर होने से उसे जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के लिए  रेफर कर दिया।  थानाध्यक्ष बैजनाथ  राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीज कर किया गया है। पुलिस चौरसों निवासी चालक राहुल कुमार की तलाश में जुटी है।

मैक्स दुर्घटना में घायल बच्चे 
उर्मी गढ़िया ( 5)  निवासी वज्यूला, गौरव नौटियाल (10)  वज्यूला,   चंदन नौटियाल (10)  वज्यूला, दीपक सिंह (12)  गुमंची,  स्मित ग्रेंडी  (13)  चौरसों, संजना (13) गुमची, विवेक (10)   चौरसों,  युवराज सिंह (6) गुमची, नितिन  (9)  चौरसों, दीक्षा चंदोला  (9) वज्यूला,  योगिता पंत  (15) वज्यूला,   बिशन सिंह  (5)  वज्यूला, सागर चंद्र  (11) वज्यूला, मीनाक्षी  (10)  वज्यूला, मयंम (9)  गुमची,  सपना  (13)  गुमची, कार्तिक जोशी (5) वज्यूला। 
 

पाला जमा होने से फंसी बस


बड़कोट में रविवार सुबह बड़कोट से उत्तरकाशी की तरफ आ रही यात्रियों से भरी एक बस राडी टॉप के पास फंस गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह रोककर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

 

इसके बाद वाहन में सवार सभी यात्रियों ने धक्का लगाकर किसी तरह बस को सुरक्षित बाहर निकाला। एनएच के ईई नवनीत पांडे ने कहा कि बस समेत उसमें सवार सभी 42 यात्री सकुशल हैं।

 

राडी टॉप क्षेत्र के करीब दो किमी हिस्से में धूप नहीं पड़ती है, जिससे शीतकाल में सड़क पर भारी मात्रा में पाला जमा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग के कर्मचारी रोजाना पाला हटाने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed