{"_id":"59bd51044f1c1b91688b4f4f","slug":"school-staff-have-to-pass-drug-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों के स्टाफ की नशाखोरी का सत्यापन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों के स्टाफ की नशाखोरी का सत्यापन होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में काम करने वाले स्टाफ की नशाखोरी के संबंध में सत्यापन कराया जाएगा। स्कूल के अंदर बराबर तलाशी ली जाएगी कि किसी ने नशीला पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखा है। इसके साथ ही स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने वालों पर निगाह रखी जाएगी। इस संबंध में अपर सचिव एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की ओर से शनिवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
अपर सचिव की ओर से जारी इस शासनादेश में बेसिक और माध्यमिक के अपर निदेशकों, सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को स्कूलों में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा गया है। अगर कोई छात्र नशे का लती पाया जाता है तो उसका परीक्षण नशा मुक्ति केंद्र में कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही शासनादेश में निदेशक एससीईआरटी से कहा गया है कि पाठ्यक्रम में नशे पर एक अध्याय शामिल किया जाए जिससे बच्चे नशे से होने वाले नुकसान को जान सकें और इससे बचें। इसके साथ बच्चों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, गढ़वाल और कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत के प्रति भी जागरुक करने के लिए शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन