फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School management will also keep an eye on buses, vans

परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ ही अब स्कूल प्रबंधन भी स्कूली बसों, वैन पर रखेंगे नजर

Mon, 11 Jul 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
School management will also keep an eye on buses, vans
परिवहन विभाग के प्रावधानों के साथ ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के विपरीत संचालित स्कूली बसों, वैन पर अफसरों के साथ अब स्कूल प्रबंधन भी नजर रखेगा। आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने प्रबंधन को पत्र लिखकर सीबीएससी बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि अब स्कूलों के पास ही लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी, जो परिवहन प्रावधानों के साथ ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक संचालित की जा रही हैं। पिछले दिनों विभागीय टीम ने न, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में 1117 स्कूली बसों, वैन को चेक कर 440 ऐसी स्कूली बसें और वैन पकड़ंी जो नियमों के विपरीत चल रही थी। आरटीओ ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों को पत्र लिखकर अनुुुरोध किया गया कि वे अपने स्तर पर ही स्कूली बसों, वैन की जांच कर सीबीएसई बोर्ड की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

बताया कि फिलहाल सिर्फ उन्हीं बसों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी जो सीबीएससी बोर्ड की ाइडलाइन के मुताबिक चल रही हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की कि अपने स्तर से सुनिश्चित कर लें कि बच्चों को सिर्फ उन्हीं बसों और वैन से स्कूल भेजें, जिनमें सुरक्षा के तमाम मानकों का पालन किया जा रहा हो। कहा कि यदि किसी अभिभावक को यह लगता है कि स्कूल बस संचालकों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, तो वह तत्काल जानकारी विभागीय अफसरों को मुहैया कराएं, ताकि संबंधित स्कूल बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed