महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों में छुट्टियां होंगी खत्म, अब साल में 220 दिन होगी पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापुरुषों की जयंती पर अब प्रदेश के सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मंगलवार को डोभालवाला इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को महापुरुषों के समाज में योगदान के बारे में बताने के लिए अगले वर्ष से नया अकादमिक कैलेंडर लागू किया जाएगा।
मंगलवार को डोभालवाला स्थित इंटर कॉलेज में मंत्री अरविंद पांडेय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा की सभी महापुरुषों की जयंती पर सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
जिससे बच्चों को समाज में महापुरुषों के योगदान से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को महापुरुषों के जीवन आदर्श समझाने के उद्देश्य से नए सत्र से महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में प्राथमिकता के तौर पर 220 दिन पढ़ाई का अकादमिक कैलेंडर लागू किया जाएगा। शिक्षक सभी महापुरुषों के बारे में बच्चों को बताएं।
इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने शिक्षा मंत्री से स्कूल में एक संगीत शिक्षक तैनात करने की मांग की। जिससे संगीत में रुचि रखने वाले छात्र इसमें कॅरियर बना सकें। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक एसबी जोशी सहित भारी संख्या में छात्र, शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।