{"_id":"b7afc04a33de26dff2734c67ec423c26","slug":"school-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को बंद रहे देहरादून के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को बंद रहे देहरादून के स्कूल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Nov 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहा।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में रविवार को अभिभावकों में भारी असमंजस रहा। दरअसल, सोमवार को सरकारी छुट्टी घोषित होने के बावजूद कई पब्लिक स्कूलों में अवकाश नहीं घोषित किया गया। जबकि कुछ पब्लिक स्कूलों में अवकाश घोषित रहा।
इस कारण अभिभावकों में दुविधा की स्थिति रही। कई अभिभावक अखबारों के दफ्तरों में फोन करके अवकाश के बारे में जानकारी मांगते रहे। वहीं, स्थिति स्पष्ट नहीं होने से अभिभावकों में भारी रोष भी नजर आया।
विज्ञापन
हालांकि, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने बताया कि सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी अवकाश है। इसलिए सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन