{"_id":"58f711074f1c1beb02472dc2","slug":"school-employee-sexually-molest-six-year-old-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" स्कूल में पांच साल की मासूम के साथ रेप, गुस्साए लोगों ने किया पथराव-तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में पांच साल की मासूम के साथ रेप, गुस्साए लोगों ने किया पथराव-तोड़फोड़
Thu, 20 Apr 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 20 Apr 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर के सबसे महंगे और सुविधासंपन्न माने जाने वाले ओरम पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर होने के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल में ही तैनात एक कर्मचारी लंबे समय से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। स्कूल में पथराव और तोड़फोड़ होने पर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया।
2 of 7
इससे भीड़ और भड़क गई। आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भीड़ ने नैनीताल हाइवे पर तिकोनिया के पास जाम लगा दिया। इससे पूरा शहर ही जाम हो गया। आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी और प्रधानाचार्य को हिरासत में लिए जाने एवं प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भीड़ ने जाम खोला। प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया है।
3 of 7
नैनीताल रोड पर तिकोनिया के पास ओरम पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने मंगलवार को परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। बच्ची काफी डरी-सहमी हुई लग रही थी। परिजनों ने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर के दवा देने के बाद भी बच्ची रात में दर्द से सो नहीं पाई। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने स्कूल में अपने साथ हो रहे शारीरिक शोषण की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने रात में ही स्कूल की वेबसाइट खोलकर बच्ची को स्कूल स्टाफ की फोटो दिखाई। बच्ची ने आरोपी कर्मचारी बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ बबलू की पहचान कर ली। इसके बाद परिजनों ने सुबह घटना की जानकारी एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कर्मचारी बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ बबलू निवासी इंदिरानगर लालकुआं के खिलाफ धारा 376 द्वितीय (च), 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 7
परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल की संचालिका अंकिता जोशी, प्रधानाचार्या गौरी बोहरा, क्लास टीचर नमिता जोशी को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। बच्ची के साथ हैवानियत की जानकारी मिलने पर आक्रोशित भीड़ स्कूल पहुंच गई। भीड़ ने स्कूल में हंगामा करते हुए पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। भवन के शीशे का कांच लगने से दो महिला पुलिसकर्मियों को चोट लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।