{"_id":"5b5ac5c74f1c1b4b748b735d","slug":"school-bus-accident-in-dehradun-bhauwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में टायर फंसने से स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में टायर फंसने से स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
school bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांडुवाला भाउवाला रोड पर नौगाउं के पास जी0आर0डी0 स्कूल भाउवाला की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन बच्चों के घायल होने की सूचना है।
सूचना पर चौकी प्रभारी झाझरा और सेलाकुई मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँची और सभी बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। बस में सवार तीन बच्चों को हल्की चोटें आई है। भाउवाला में प्राथमिक उपचार देकर 2 बच्चों को 108 से प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया और बाकी सभी बच्चों के प्राथमिक उपचार के लिए स्कूल मे चिकित्सक बुलाकर बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
बस में कुल 22 बच्चे और 2 स्कूल स्टाफ कुल 24 लोग सवार थे। मौके पर अन्य बच्चों से जानकारी की गई तो पता चला की दूसरी बस को साइड देने के कारण सड़क किनारे नाली खुदी होने और बारिश के कारण बस रपटने से सड़क किनारे स्थित मकान के बरामदे के वीम से टकरा गई।
विज्ञापन
बीम का सपोर्ट मिलने से बस पलटने से बच गयी। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। बस प्रेमनगर, सुधोवाला, मांडुवाला से बच्चों को लेकर जा रही थी।