फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school apoption program corporate will take over the responsibility of Uttarakhand government school

स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम: अब कॉरपोरेट संभालेंगे और संवारेंगे उत्तराखंड के सरकारी स्कूल

Sat, 09 Mar 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Mar 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
school apoption program corporate will take over the responsibility of Uttarakhand government school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

प्रदेश के खस्ताहाल सरकारी विद्यालयों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार ने स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम शुरू किया है। राज्य मंत्रिमंडल ने योजना पर अपनी मुहर लगा दी। इसके तहत स्वयं सेवी संस्थाएं व कॉरपोरेट हाउस स्कूलों को गोद लेकर वहां ढांचागत सुविधाएं व शिक्षा की गुणवत्ता सुधार सकेंगे।

विज्ञापन


इसके तहत खस्ताहाल व जर्जर हालत वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस रहेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक समिति का गठन किया जाएगा, जो स्कूलों का चयन करेगी। इसके बाद उन्हें गोद लेने की इच्छुक स्वयं सेवी संस्थाओं और कॉरपोरेट हाउस को उनकी व्यवस्था दी जाएगी। योजना के तहत वह स्कूलों में भवन निर्माण, मरम्मत करने के साथ ही फर्नीचर, पाठ्य सामग्री, खेल कूद का सामान और बच्चों के लिए अन्य सामग्री प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए पुस्तकालय, पत्र-पत्रिकाओं और अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था भी कर सकते हैं। पहले चरण में केवल उन्हीं स्कूलों को गोद दिया जाएगा, जिनकी हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

 

सीएसआर से मिले फर्नीचर

प्रदेश के सैकड़ों विद्यालयों को पिछले कुछ सालों के दौरान सीएसआर से फर्नीचर समेत अन्य सामान मिला है। अकेले ओएनजीसी सैकड़ों विद्यालयों को फर्नीचर दे चुुका है। इसके अलावा कई अन्य कॉरपोरेट हाउस व स्वयं सेवी संस्थाएं भी इस काम में आगे आई हैं। उन्होंने स्कूलों में फर्नीचर के साथ ही वाटर प्यूरीफायर, पंखे, पाठ्य सामग्री समेत अन्य सामान उपलब्ध कराए हैं।

डीएम ऊधमसिंह नगर ने दिया प्रस्ताव
स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम का प्रस्ताव जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर डा. नीरज खैरवाल ने दिया था। उन्होंने अपने जिले के कुछ विद्यालयों में निजी संस्थाओं के साथ मिलकर सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव दिया। राज्य मंत्रिमंडल को यह प्रस्ताव अच्छा लगा, जिसके बाद उसे राज्य स्तर पर लागू करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed