फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarships given to 19 meritorious students

19 मेधावी छात्र छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति

Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Scholarships given to 19 meritorious students
विकासनगर गोरखाली सुधार सभा के सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ अतिथि। - फोटो : VIKAS NAGAR
गोरखाली सुधार सभा के जनरल मानेकशॉ सभागार में अखिल भारतीय गोर्खा भूतपूर्व सैनिक उज्ज्वल भविष्य कोष के वार्षिक अधिवेशन में कोष की ओर से 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जिसमें विकासनगर की विधि एवं कानून की छात्रा दीपा थापा, बीएएमएस की छात्रा अंकिता शाह, बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य शाह को कोष की ओर से क्रमश: छह-छह हजार की छात्रवृत्ति कोष के चेयरमैन कर्नल भूपेंद्र सिंह खत्री, उपाध्यक्ष कर्नल अर्जुन अधिकारी, महासचिव कर्नल विक्रम क्षेत्री,कर्नल एसएस क्षेत्री, फाइनांस एडवाइजर कर्नल बीएस क्षेत्री, आईटी एडवाइजर इंजीनियर जेपी थापा की ओर से प्रदान की गई। सभा के शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र शाह ने बताया कि कोष उच्च शिक्षा के लिए सेमेस्टर वाइज अच्छे प्रर्दशन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन कर छात्रवृत्ति प्रदान करता है। ताकि बच्चे और अच्छी तरह मेहनत करें और अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष कैप्टन पदम सिंह थापा, कैप्टन गोपाल क्षेत्री, दिनेश खत्री, रेखा आले, पूजा सुब्बा, ज्योति कोटिया, राजन बस्नेत, जितेंद्र खत्री, शमशेर सिंह थापा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed