फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scholarship through fake certificate

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रमाणपत्र भी जाली

Wed, 27 Nov 2013 12:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Nov 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
scholarship through fake certificate

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग, कॉलेजों और दलालों के साथ जाली प्रमाणपत्र बनाने वाला गिरोह भी शामिल है।

विज्ञापन


पढ़ें, दोनों सहेलियों में था इंतहा प्यार इसलिए छोड़ा ‘घरबार’

गिरोह घोटाला करने वाले कॉलेजों को फर्जी प्रमाणपत्र मुहैया कराता है। गिरोह तहसीलों में सक्रिय है। छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही समिति छात्रवृत्ति के कागजात के साथ लगने वाले जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र की भी जांच कराएगी।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में गड़बड़ी

शुरुआती जांच में इनमें गड़बड़ी मिली है। सूत्रों ने बताया कि जब फर्जी लाभार्थी को खड़ा कर छात्रवृत्ति हजम कर ली गई तो प्रमाण पत्र कहां से असली हो जाएंगे। प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट सुरक्षित कर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार के अलावा निदेशालय स्तर से अन्य जिलों के कालेजों की जांच के लिए टीमें तैयार हैं। कमेटियों ने जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालयों से वर्ष 2013-14 का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है।

पढ़ें, ‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’

इसकी छानबीन के बाद पिछले सालों का लेखा-जोखा मांगा जाएगा। समाज कल्याण विभाग के निदेशक विनोद कुमार सुमन का कहना है कि जहां से शिकायत मिलती रहेगी, वहां की जांच कराते रहेंगे।

वर्ष 2013-14 में छात्रवृत्ति
अनुसूचित जाति
- कुल बजट-38 करोड़ 66 लाख
- खर्च हुआ 31 करोड़
- लाभार्थी-26052

पिछड़ी जाति
गढ़वाल
कुल बजट - तीन करोड़ 21 लाख
खर्च किया - एक करोड़ 62 लाख
लाभार्थी - 3884 छात्र

कुमाऊं
कुल बजट - एक करोड़ 40 लाख
खर्च किया - एक करोड़ 10 लाख
लाभार्थी - 2395 छात्र

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed