फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in take home ration.

टेक होम राशन योजना में खेल, घोटाले की शंका पर जांच शुरू 

Sat, 20 Aug 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Aug 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
scam in take home ration.
घोटाला

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से खरीदे जा रहे टेक होम राशन में घोटाले की शंका है। इस संबंध में राज्यपाल के सचिव और सीएम कार्यालय की ओर से प्रमुख सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को जांच के लिए एक पत्र लिखा गया है। विभाग के एक उच्च अधिकारी ने इस पत्र पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण मंत्रालय की ओर से संचालित गर्भवती, बच्चों और वृद्ध महिलाओं के लिए उत्तराखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लगभग तीन सौ करोड़ रुपये का टेक होम राशन बांटा जाता है। यह धनराशि केंद्र, प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराती है। हैरत की बात है कि स्वयं सहायता समूहों की आड़ में इस योजना में खेल हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, थोक बाजार से राशन के तमाम उत्पाद खरीदकर दोगुनी कीमत पर आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार स्वयं सहायता समूहों द्वारा दोगुनी कीमत पर राशन दिया जा रहा है। जबकि थोक बाजार में इसकी कीमत आधी है। राज्यपाल के सचिव व विशेष कार्याधिकारी की तरफ से इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। साथ ही, मामले की जांच कराकर सूचनाएं देने को कहा गया है। अमर उजाला के पास इस आशय का पत्र मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम कार्यालय के जन आकांक्षा अनुभाग के उपसचिव गिरीश चंद्र जोशी ने भी इस संबंध में प्रमुख सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को इस संबंध में जानकारी देने को कहा है। वहीं, सांसद और पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की तरफ से भी इस मामले की जांच करने संबंधी पत्र मुख्य सचिव को भेजा गया है। इस मामले की जांच फिलहाल केस स्टडी के तौर पर देहरादून में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed