फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scam in Purola even in enclosure of protection from wildlife Uttarkashi Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पुरोला में वन्यजीवों से रक्षा की घेरबाड़ में भी घोटाला, जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जांच में खुलासा

Sun, 20 Aug 2023 11:42 AM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:42 AM IST
सार

पार्क क्षेत्र के सुपिन रेंज नैटवाड़ के तहत मनोरा कक्ष संख्या-2 में जंगली जानवरों से मानव एवं फसल सुरक्षा के लिहाज से तारबाड़ एवं सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए मानव वन्यजीव सुरक्षा मद में 9.98 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। मामले में जिलाधिकारी स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

विज्ञापन
Scam in Purola even in enclosure of protection from wildlife Uttarkashi Uttarakhand news in hindi
घोटाला

विस्तार

प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सरकार से लेकर हाईकोर्ट तक हल्ला मचा है। इस बीच वन विभाग के अधिकारी ही विभागीय योजनाओं को पलीता लगाने पर तुले हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी में स्थित गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क पुरोला की सुपिन रेंज नैटवाड़ के तहत वन्यजीवों से मानव एवं फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली घेरबाड़ में लाखों रुपये के घोटाले का है।

विज्ञापन


वन अधिकारियों ने बिना काम के ही ठेकेदार को भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। खास बात यह है कि इस मामले में जिलाधिकारी स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। पार्क क्षेत्र के सुपिन रेंज नैटवाड़ के तहत मनोरा कक्ष संख्या-2 में जंगली जानवरों से मानव एवं फसल सुरक्षा के लिहाज से तारबाड़ एवं सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए मानव वन्यजीव सुरक्षा मद में 9.98 लाख रुपये मंजूर किए गए थे।
विज्ञापन


इस काम के लिए मार्च 2021 में निविदा भी प्रकाशित की गई, बजट भी जारी कर दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस मामले की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से की। उनके स्तर पर जांच के लिए लोनिवि और राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारबाड़ का भुगतान किया गया
जांच में राजस्व निरीक्षक नैटवाड़ और अवर अभियंता लोनिवि पुरोला ने 15 मई 2022 को मौके का संयुक्त निरीक्षण किया था। जांच में यह बात सामने आई थी कि निविदा के अनुसार कोई कार्य नहीं कराया गया। कार्य में स्टील के एंगल एवं तारबाड़ का भुगतान किया गया, जबकि मौके पर पत्थर की दीवार की चिनाई की गई थी। यह दीवार भी वर्ष 2018 में किसी और मद में बनाई गई थी। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि इस काम में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार ने सरकार को करीब 8.23 लाख रुपये की चपत लगाई।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किया गया भुगतान

इस मामले में तहसीलदार मोरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दस्तावेजों की जांच के दौरान सामने आया कि पार्क क्षेत्र में इस प्रकार के कई अन्य कार्य होना दर्शाया गया है, जो धरातल पर हुए ही नहीं हैं। इन कार्यों का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान कर दिया गया।

इन अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

इस मामले में तत्कालीन उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने जिलाधिकारी को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें तत्कालीन उप निदेशक, रेंज अधिकारी, अनुभाग अधिकारी/ वन दरोगा एवं संबंधित ठेकेदार की भूमिका को संदिग्ध मानते विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

ये भी पढ़ें...Bageshwer By-Election: कांग्रेस ने जारी की प्रचार के लिए नेताओं की सूची, 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे कमान

मैं फिलहाल छुट्टी पर हूं। इस मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई हुई, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। यह मेरे समय का मामला नहीं है। - मयंक शेखर झा, उप निदेशक, गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क पुरोला

इस मामले में जिला प्रशासन के स्तर पर जांच पूरी कर रिपोर्ट वन मुख्यालय को भेज दी गई है। प्रमुख वन संरक्षक को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। - अभिषेक रूहेला, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed