{"_id":"5ff2e7d78ebc3e3c8d3bd49b","slug":"sc-student-scholarship-in-uttarakhand-central-government-will-give-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के 25 हजार एससी छात्रों की स्कालरशिप के लिए केंद्र से मिलेंगे 28 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के 25 हजार एससी छात्रों की स्कालरशिप के लिए केंद्र से मिलेंगे 28 करोड़
Mon, 04 Jan 2021 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे राज्य के करीब 25 हजार अनुसूचित जाति के छात्रों को केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति योजना में बड़ी राहत मिलने जा रही है। यह राहत राज्य सरकार के लिए भी होगी, क्योंकि उसे खुद से योजना का 60 फीसदी खर्च नहीं करना होगा। यह खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में एससी छात्रों पर खर्च होने वाली छात्रवृत्ति मद में राज्य को केंद्र से अभी तक एक पाई नहीं मिल रही है, लेकिन नई योजना के तहत राज्य को सालाना करीब 28 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह धनराशि प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे पात्र अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
निदेशक समाज कल्याण विनोद गिरी गोस्वामी के अनुसार, पिछले तीन वर्ष के खर्च का औसत निकालकर 60 फीसदी खर्च की राशि करीब 28 करोड़ बैठ रही है। यह खर्च औसतन करीब 46.66 करोड़ है।
विज्ञापन
पिछले महीने मोदी सरकार ने की थी योजना की घोषणा
मोदी सरकार ने पिछले महीने अनुसूचित जातियों के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में बड़े परिवर्तन को मंजूरी दी थी। कैबिनेट के फैसले के बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय आधिकारिता विभाग की ओर से राज्य सरकारों को योजना के तहत कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी हो गए थे। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत अपना होमवर्क पूरा कर लिया है।
अभी नहीं मिल रही है धनराशि
राज्य सरकार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में पिछले कुछ वर्षों में कोई धनराशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। यह धनराशि वचनबद्ध देयता को खर्च करने के बाद ही प्राप्त होनी है, लेकिन विभिन्न कारणों से वचनबद्धता धनराशि जो करीब 111 करोड़ है, खर्च नहीं हो पाई। लेकिन, केंद्र की नई योजना के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में एससी छात्रों पर जितनी धनराशि राज्य सरकार खर्च करेगी, उसका 60 फीसदी केंद्र सरकार वहन करेगी।
केंद्र सरकार ने एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक योजना शुरू की है। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है। योजना से राज्य को 28 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होने का अनुमान है। अभी तक वर्षों में हमें इस मद में कोई धनराशि प्राप्त नहीं हो रही है।
-विनोद गिरी गोस्वामी, निदेशक, समाज कल्याण