फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sbi gave cash easily to those family where marriage will be held

SBI ने दो दिन में शादी वाले 84 घरों को दी राहत

Sun, 20 Nov 2016 02:33 PM IST
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 20 Nov 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
sbi gave cash easily to those family where marriage will be held
एसबीआई - फोटो : file photo

शादी वाले परिवारों को एसबीआई ने राहत देनी शुरू कर दी है। आरबीआई से सर्कुलर और गाइड लाइन मिलने के बाद एसबीआई की सभी शाखाओं ने शादी के लिए सेल्फ डिक्लियरेशन फॉर्म भरवाकर दो दिन में अकेले हल्द्वानी में ही शादी वाले करीब 60 परिवारों को बैंक ढाई-ढाई लाख रुपए दे चुका है।

विज्ञापन


पहले दिन टीपीनगर शाखा ने जहां 20 लोगों को शादी के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए दिए, वहीं शनिवार को टीपीनगर शाखा ने दो लोगों और मुख्य शाखा ने 60 लोगों को शादी के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए दिए। उधर, कौसानी में भी एसबीआई ने दो परिवारों को शादी के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए दिए।
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक आरके गोयल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को करीब साठ लोगों को शादी के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए दिए। कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत स्व घोषणा पत्र भरकर शादी का फर्जी कार्ड लगाकर ढाई लाख रुपए निकालता है तो उसे जेल भी हो सकती है। इसकी अलग से इंक्वायरी भी की जाएगी। संबंधित बैंक्वेट हॉल से भी कार्ड दिखाकर शादी की बुकिंग की पुष्टि कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई टीपीनगर शाखा प्रबंधक विजय प्रसाद ने बताया कि जो सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, वह 24 हजार रुपए से अधिक निकालने की अनुमति नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में बैंक अपने बीजीएल (बैंक जनरल लेजर) में खाताधारक के खाते से ढाई लाख रुपए ट्रांसफर कर रहा है। बीजीएल से पैसा निकालने की असीमित सीमा होती है। ऐसे में शादी वाले परिवारों को ढाई लाख रुपए देने के लिए इस लेजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आरबीआई की गाइड लाइन नहीं आने की बात कह रहे कुछ बैंक

sbi gave cash easily to those family where marriage will be held
आरबीआई - फोटो : Getty

कुछ बैंक शादी के लिए आरबीआई की गाइड लाइन नहीं आने की बात कह रहे हैं। जिला लीड बैंक प्रबंधक डीके जायसवाल और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक सीएस बोरा कहते हैं कि उनके पास आरबीआई की कोई गाइड लाइन नहीं आई है। जब तक आरबीआई की गाइड लाइन नहीं आ जाती तब तक वह कोई रिस्क लेने की स्थिति में नहीं हैं। पैसे लेने के लिए शादी का कार्ड लेकर बैंक जाना है और वहां स्व घोषणा प्रपत्र भरा जाना है।

‘शादी के लिए ढाई लाख देने की गाइड लाइन है। नैनीताल के डीएम समेत अन्य को निर्देशित किया जाएगा कि वह बैंकर्स के साथ मीटिंग कर इस व्यवस्था को सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को परेशानी न हो।’- डी सैंथिल पांडियन, कुमाऊं कमिश्नर 

शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल दें ढाई लाख : डीएम
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार  बैंक अधिकारियों को विवाह के लिए शादी कार्ड और अन्य दस्तावेज दिखाने पर तत्काल ढाई लाख की रकम देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए अलग से काउंटर बनाने को कहा है। उन्होंने सिक्के न लेने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही। डीएम ने कैंप कार्यालय में  बैंक अधिकारियों की बैठक लेते हुए 500-1000 के नोट बंद होने के बाद से बैंकों की ओर से दी जा रही धनराशि और आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed