फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sawan shivratri on one august

इस बार एक अगस्त को मनाई जाएगी शिवरात्रि

Wed, 06 Jul 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jul 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
sawan shivratri on one august
- फोटो : amar ujala

इस बार कोई 16 तो कोई 20 जुलाई को भोले बाबा का जलाभिषेक करेगा। अलग-अलग मान्यता के अनुसार दोनों तिथियों से श्रावण मास की शुरुआत मानी जा रही है। वहीं, सोमवार को शिवरात्रि पर्व पड़ने का विशेष महत्व होगा। इस दिन बाबा का जलाभिषेक और पूजन करने का महत्व दोगुना होगा।

विज्ञापन


सूर्य संक्रांति के अनुसार श्रावण मास का आरंभ 16 जुलाई से होगा, वहीं चंद्र तिथि के अनुसार श्रावण मास 20 जुलाई से शुरू होगा। माना जाता है कि श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भोले बाबा का अभिषेक करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार सूर्य माह के अनुसार श्रावण में पांच सोमवार और चंद्र माह के अनुसार चार सोमवार पड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रावण माह में व्रत करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार एक अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। इस दिन प्रात: 4.12 बजे के पश्चात भोले बाबा को जलाभिषेेक कर सकते हैं। टपकेश्वर मंदिर के स्वामी किशन गिरी के अनुसार वैसे तो रोज ही कांवड़िए मंदिर में जल चढ़ा रहे हैं, लेकिन शिवरात्रि के दिन सभी जलाभिषेक पूर्ण हो जाएंगे। उस दिन कांवड़ का जल चढ़ाने का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन और उनके फल
गन्ने का रस, गाय का दूध, शहद, गंगाजल आदि से भगवान शिवजी का अभिषेक करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। बेल पत्र, कमल पुष्प आदि शिवजी को चढ़ाने से मनोरथ की प्राप्ति होती है। व्रत करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है। ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।


ये होगा प्रभाव
श्रावण की संक्रांति 16 जुलाई को है। इस दिन प्रात: 10.05 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन शनिवार है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सिंह लग्न में सूर्य का संक्रमण कर्क राशि पर होगा। इसके साथ ही गुरु राहु योग पर शनि की दशम दृष्टि होने से राजनीतिक पार्टियों के मध्य विरोध एवं टकराव पैदा हो सकते हैं। रोग अधिक होंगे, अनाज महंगे होंगे।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed