फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sawan Baby Elephant will become Corbett National Park Brand Ambassador

हाथी का बच्चा ‘सावन’ बनेगा कॉर्बेट नेशनल पार्क का ब्रांड एंबेसडर, फेसबुक पर खुलेगा एकाउंट 

Mon, 03 Aug 2020 12:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Aug 2020 12:57 AM IST
सार

  • वन्यजीव संरक्षण को लेकर पार्क प्रशासन का फैसला

विज्ञापन
Sawan Baby Elephant will become Corbett National Park Brand Ambassador
बेबी हाथी सावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ में पल रही हथिनी कंचंभा के दो वर्षीय बच्चे सावन को कॉर्बेट का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में फेसबुक पर उसका एकाउंट खोला जा रहा है। इसमें उसकी हर गतिविधि को अपलोड किया जाएगा, ताकि सोशल मीडिया के जरिये भी पर्यटक हाथी सहित अन्य वन्यजीवों के बारे में जानकारी ले सकें।

विज्ञापन


फरवरी 2017 में कर्नाटक से नौ हाथियों को कॉर्बेट पार्क लाया गया था, इनमें कंचंभा नाम की हथिनी गर्भवती थी। गर्भवती हथिनी ने दो अगस्त 2018 में कालागढ़ हाथी कैंप में नर हाथी को जन्म दिया था। कॉर्बेट प्रशासन ने उसका नाम सावन रखा। साल 2019 में कॉर्बेट प्रशासन ने उसका पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। 
विज्ञापन


दूसरे जन्मदिन पर सावन ने की मस्ती, केक खाया
रविवार को उसका दूसरा जन्मदिन भी पार्क प्रशासन ने धूमधाम से मनाया। अपने जन्मदिन पर सावन ने जमकर मस्ती की और केक खाया। सावन की नटखट गतिविधियों की वीडियो और फोटो को पार्क प्रशासन ने सहेज लिया है। अब सावन के नाम से फेसबुक में एकाउंट खोला जाएगा। फिर इन गतिविधियों को फेसबुक पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन्यजीव संरक्षण में मिलेगी मदद 

सीटीआर की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के लिए सावन का फेसबुक एकांउट खोला जा रहा है। इस एकाउंट में उसकी हर गतिविधि को अपलोड किया जाएगा। सोशल मीडिया के जरिये भी वन्यजीव संरक्षण के लिए यह पहल की है। 

सावन का जन्म कॉर्बेट पार्क में हुआ है, ऐसे में उसकी हर गतिविधि कॉर्बेट के लिए महत्वपूर्ण है। फेसबुक एकांउट खुलने से सोशल मीडिया के जरिये भी लोग उसे देख पाएंगे। सावन को कॉर्बेट का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। - राहुल, निदेशक सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed