फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sawan 2019 in this lord shiva temple married women got blessings of baby

सावन 2019: जटाशंकर महादेव में जलाभिषेक करने से मिलता है संतान सुख 

Mon, 29 Jul 2019 07:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अश्वनी शर्मा , अमर उजाला, खानपुर
अश्वनी शर्मा , अमर उजाला, खानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 29 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
sawan 2019 in this lord shiva temple married women got blessings of baby
यही है वह शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

जटाशंकर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है। यहां श्रावण मास में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। खानपुर गांव में जटाशंकर महादेव मंदिर महाभारतकालीन माना जाता है।

विज्ञापन


जटाशंकर महादेव मंदिर देश के अलग-अलग प्रदेशों से कांवड़िए और शिवभक्त जलाभिषेक करने आते हैं। खानपुर के कर्म सिंह और पूर्व प्रधान मदन शास्त्री बताते हैं कि पांडव अज्ञातवास के दौरान यहां कुछ समय के लिए रुके थे। उन्होंने यहां पर शिवलिंग स्थापित किया था। साथ ही मंदिर परिसर में एक कुएं का निर्माण भी किया था।

विज्ञापन

काशीफल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं लोग

मान्यता है कि जिस दंपत्ति को संतान नहीं होती है, वे अगर इस मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर काशीफल चढ़ाकर मन्नत मांगे तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

वहीं, यह भी मान्यता है कि अगर किसी युवक-युवती की मनपसंद शादी नहीं हो रही हो और वह भगवान भोलेनाथ से यहां पर आकर मन्नत मांगे तो जल्द ही उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। मंदिर में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से भी श्रद्धालु जलाभिषेक कराने आते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed