फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sawan 2019 bells themselves start ringing in this lord shiva temple

सावन 2019: महादेव के इस मंदिर में अपने आप बजने लगती हैं घंटियां, रोचक है इसकी कहानी

Wed, 24 Jul 2019 04:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Jul 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
sawan 2019 bells themselves start ringing in this lord shiva temple

देवभूमि उत्तराखंड में महादेव के इस मंदिर में अपने आप घंटियों के बजने का चमत्कार होता है। मंदिर के व्यवस्थापक राजेंद्र गिरी कहते हैं कि कई बार उन्होंने और मंदिर पहुंचे श्रद्धालु ने इसे साक्षात महसूस किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महादेव का यह मंदिर ऋषिकेश में हैं और वीरभद्र महादेव के नाम से विख्यात है। मान्यता के अनुसार शिव की जटा से उत्पन्न उनके गण वीरभद्र ने राजा दक्ष के यज्ञ का विध्वंस किया था। आज भी यह क्षेत्र वीरभद्र के नाम से प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी होती है सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना

मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना जरूर पूरी होती है। मंदिर का इतिहास 2000 साल से पुराना बताया जाता है। सावन के महीने में यहां सैकड़ों श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करने पहुंच रहे हैं।

पुरातात्विक खुदाई में मिले इस मंदिर के अवशेषों से यह भी ज्ञात हुआ कि इस क्षेत्र में 100 ईसवी में सभ्यता विद्यमान थी। जानकार बताते हैं मंदिर परिसर में पूर्व में हुई खुदाई के दौरान पुराने मंदिरों के अवशेष भी मिले हैं।

विशेष पर्व पर देवता भी यहां पूजन करने आते हैं

एक किवदंती है कि विशेष पर्व पर देवता भी यहां पूजन करने आते हैं। इस दौरान मंदिर की घंटियां खुद ब खुद बजने लगती हैं। विशेष पर्व पूर्णमासी, शिव चौदस व अमृत सिद्धि योग के दौरान वीरभद्र मंदिर में देवता भी पूजन करने आते हैं। 

राजेंद्र गिरि का कहना है कि उक्त पर्वों के दौरान कई बार सुबह घंटियां अपने आप बजती हैं। जिसका आभास उस दौरान मंदिर में मौजूद कई श्रद्धालुओं को हुआ है। 
(अमर उजाला अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। यह खबर केवल लोगों की रुचि का ध्यान में रखकर पेश की गई है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed