फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saw saw on eight trees of Khair

Dehradun News: खैर के आठ पेड़ों पर चली आरी

Mon, 15 Jul 2024 05:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Saw saw on eight trees of Khair
भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की झाझरा रेंज के अटक फार्म बीट में खैर के आठ पेड़ों पर आरी चल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन माफिया पहले ही फरार हो गए। वनकर्मियों को मौके पर कुछ प्रकाष्ठ मिले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वन विभाग को अटक फार्म बीट में पेड़ों के कटान की सूचना मिली। वन विभाग की झाझरा रेंज की टीम को मौके पर भेजा गया। जब तक वनकर्मी पहुंचते, तस्कर प्रकाष्ठ लेकर फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी दीक्षा भट्ट ने बताया कि वनकर्मियों को मौके से आठ खैर के पेड़े और कुछ प्रकाष्ठ मिले हैं। बताया कि माफिया की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। बताया कि टीम जंगल में कॉम्बिंग के साथ माफिया के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। टीम में मुकेश कुमार, अजय पंवार, प्रति स्वर मंडोला, सुभाष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed