फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Savitribai Phule remembered on her birth anniversary

Dehradun News: जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद

Fri, 03 Jan 2025 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule remembered on her birth anniversary
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून विकास मंच ने देश की पहली महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। शुभारंभ मंच संयोजक अतुल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों के विरोध का सामना करते हुए सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने न केवल महिला शिक्षा को नई दिशा प्रदान की बल्कि समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के लिए लगातार संघर्ष भी किया। कहा कि आज सावित्रीबाई फुले हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। इस मौके पर मुकेश राज शर्मा, आमोद शर्मा, राकेश कश्यप, वीर सिंह राणा, मोहन खत्री, अजय कुमार, महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, चंद्रशेखर, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed