फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   save girl child story of uma

उमा बनी ढाई सौ महिलाओं की 'मां'

Thu, 23 Jan 2014 10:55 AM IST
अनुसूया प्रसाद मलासी/ अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
अनुसूया प्रसाद मलासी/ अमर उजाला, अगस्त्यमुनि Updated Thu, 23 Jan 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
save girl child story of uma

अगस्त्यमुनि के कला कोट (गुगली) गांव की उमा ऐसा नाम है, जिसने जिंदगी में विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानी और खुद के साथ सैकडों महीलाओं को नया जीवन दिया।

विज्ञापन


अपने पैरों पर खड़े होने की ठानी

पति ने संतान नहीं होने पर उमा को छोड़ दिया। तो उमा ने चुपचाप आंसू बहाने के बजाय आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए अपने पैरों पर खड़े होने की ठानी। आज उमा स्वयं सशक्त है।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा ने ढाई सौ महिलाओं को मां बनकर जीना सिखाया है। उमा की बदौलत आज ये सैकडों महिलाएं सिलाई सिखकर सम्मान से जी रही हैं।

पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक

उमा चंद्रापुरी बाजार में सिलाई सेंटर के साथ ही गिफ्ट सेंटर और शृंगार सामग्री बेचने का काम करती है। 18 वर्ष की उम्र में उमा की शादी चोपता हुई, लेकिन संतान नहीं होने पर पति ने उसे छोड़कर दूसरा विवाह कर दिया। तो उमा मायके कलाकोट लौट आई।

पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी


उसके पिता गंगा सिंह नेगी ने उमा को एक सिलाई मशीन दी, जो उसके साथ ही अन्य लड़कियों के लिए अपने पांवों पर खड़ा होने का रास्ता बनी। उमा ने गांव में ही सिलाई सेंटर शुरू किया।

पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत

वर्ष 1999 के भूकंप में उसके सिलाई सेंटर वाला मकान टूट गया। सरकार से उसको कोई मदद नहीं मिली, तब वह भविष्य की चिंताओं को मन में लेकर चंद्रापुरी बाजार आई और वहां उन्होंने एक सिलाई सेंटर खोल दिया। 15 साल में वह चंद्रापुरी बाजार में व्यवसाय कर अपना सम्मान जनक जीवन जी रही है।

ढाई सौ महिलाओं का किया उद्घार
उमा बताती हैं कि चंद्रापुरी के गांव की आसपास की लड़कियों को उसने एक दिन में दो बैच निशुल्क सिलाई सिखाने के लिए चलाए। अब तक करीब ढाई सौ महिलाओं को उमा सिलाई सिखा चुकी हैं।

बेटी के हक में शपथ लेने के लिए क्लिक करें

उमा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जाने वाले जागरूकता अभियानों में भी शामिल होती है। उमा ने अपने साथ भतीजा और भांजे को पढ़ाया। अब वह निराश्रित महिलाओं के कल्याण के लिए अपना शेष जीवन जी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed