{"_id":"67719ad92801dad7cd0697e4","slug":"saurabh-thapliyal-from-bjp-and-virendra-pokhriyal-from-congress-are-in-the-fray-for-mayor-dehradun-news-c-5-1-drn1030-581794-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मेयर के लिए भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से विरेंद्र पोखरियाल मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मेयर के लिए भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से विरेंद्र पोखरियाल मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
II- कांग्रेस-भाजपा ने रविवार देर रात जारी किए मेयर के टिकट
I
I
I
Iभाजपा और कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर अपने टिकट घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने विरेंद्र पोखरियाल को प्रत्याशी घोषित किया है तो भाजपा ने सौरभ थपलियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता छात्र राजनीति से उभरकर सामने आए हैं और राज्य आंदोलनकारी भी रह चुके हैं।
I
I
I
Iपिछले कई दिनों से कांग्रेस में मेयर प्रत्याशी को लेकर जद्दोजहद चल रही थी। वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, अभिनव थापर, राजीव महर्षि सहित कई नेताओं का नाम चल रहा था। सूत्रों की मानें तो हीरा सिंह बिष्ट समीकरण अनुकूल बैठने पर ही चुनाव लड़ने के पक्ष में थे। सूर्यकांत धस्माना भी लाइन में थे, लेकिन खुलकर सामने नहीं आए। इसके बाद विरेंद्र पोखरियाल और नवीन जोशी, राजीव महर्षि आदि के बीच टिकट को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच मंथन चल रहा था। आखिरकार सात सदस्यीय समिति की रायशुमारी के बाद विरेंद्र पोखरियाल को प्रत्याशी घोषित किया है।
I
Iउधर भाजपा से भी पैनल में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, सौरभ थपलियाल, कुलदीप बुटोला का नाम शामिल था। सभी नेताओं की अपनी-अपनी फील्डिंग सजी हुई थी, लेकिन आखिरकार पार्टी ने सौरभ का नाम मेयर के लिए फाइनल कर दिया। सूत्रों की मानें तो निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा पर लगे आरोप जहां उनके लिए परेशानी बने। वहीं डोईवाला विधानसभा टिकट वितरण के दौरान सौरभ को पार्टी की ओर से दिया गया भरोसा उनकी मजबूती बना। बताया जाता है कि पिछली बार विधानसभा सीट के लिए उनकी दावेदारी डोईवाला विस सीट से थी, नंबर एक पर उनका नाम था, लेकिन किन्ही कारणों से उन्हें टिकट नहीं मिला। उस समय उनको भरोसा दिलाया गया था कि आने वाले समय में पार्टी उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी।I