फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   saudi arabia will invest money in tehri lake

सऊदी अरब को पसंद आई भारत की ये झील, करेगा 15 हजार करोड़ का निवेश

Thu, 06 Oct 2016 12:52 PM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Oct 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
saudi arabia will invest money in tehri lake
रुपया

टिहरी झील को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सऊदी अरब की एक निजी कंपनी आगे आई है। कंपनी यहां 15 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करने जा रही है।

विज्ञापन


योजना को मूर्तरूप देने के लिए राज्य सरकार और सऊदी अरब की कंपनी के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इसी माह कंपनी और सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि टिहरी झील को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार के साथ ही देश-विदेश की नामीगिरामी कंपनियों ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब की इस ‌निजी कंपनी ने पेशकश की है कि वह टिहरी झील और शहर के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है।

आला अफसर कर चुके हैं ‌टिहरी का दौरा

saudi arabia will invest money in tehri lake
टिहरी बांध - फोटो : PTI

बताया कि कंपनी के आला अफसर दो बार टिहरी का दौरा भी कर चुके हैं। पर्यटन मंत्री के मुताबिक कंपनी टिहरी में पांच सितारा होटल, टूरिस्ट लॉज, एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर के अलावा कई किमी क्षेत्रफल में फैली झील के किनारे दर्शनीय स्थलों का निर्माण करेगी।

यदि कंपनी इतना पूंजी निवेश करेगी तो टिहरी को न सिर्फ विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा, बल्कि राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

बता दें कि टिहरी को एडवेंचर टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार और पर्यटन विभाग कई योजनाएं संचालित कर रहा है। टिहरी में देश विदेश के निवेशक पूंजी निवेश करें, इसके लिए पिछले साल सरकार और आला अफसरों ने निवेशकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

पर्यटन विभाग की ओर से साहसिक खेलों का भी आयोजन किया गया था। लेकिन उस समय निवेशकों ने निवेश करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed