फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj statement on modi

'मोदी ही रख सकते हैं देश की सीमाओं को सुरक्षित'

Thu, 27 Mar 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
satpal maharaj statement on modi

कांग्रेस छोड़ भाजपा के रथ पर सवार सतपाल महाराज ने अपने अभिनंदन समारोह में पाला बदल का मकसद बताते हुए यह संदेश भी दिया कि वह सियासत करने नहीं देश को सलामत रखने के मिशन से नए मोर्चे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे रखवाले ही देश की सुरक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं बड़े दलों का गणित
विज्ञापन


जयकारों के बीच पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि आपका प्रश्न होगा कि चुनाव के समय महाराज क्यों आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, शादी-ब्याह में गए तो खर्चा नेताजी के खाते में

उन्होंने इसके जवाब में कहा कि इसकी बड़ी वजह यह है कि भारत चारों तरफ से चीन से घिर गया है और एक तरफ पाकिस्तान घेराबंदी कर रहा है। ऐसे में देश की सरहदों को सुरक्षित रखने में नरेंद्र मोदी ही सक्षम हैं।


मोदी कर सकते हैं चीन जैसा विकास
उन्होंने कहा कि मोदी ने उनकी चीन और राष्ट्र सुरक्षा के मुद्दों को बेहद सराहा। महाराज बोले, चीन ने जो विकास किया वह उसके नेतृत्व की देन है। यही कमाल भारत के लिए नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

पढ़ें, बीआरओ के फैसले ने उड़ाई उत्तराखंड सरकार की नींद

बीते वर्षों में भारतीय सेनाओं का जो हाल हुआ वह चिंताजनक है। हाल ही में नेवी के युद्धपोत और पनडुब्बी हादसे राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी का उदाहरण हैं।

मोदी लाएंगे पहाड़ों पर रेल
कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के मुद्दे को उन्होंने चीन सीमा से जोड़ते हुए कहा कि रेलमार्ग नहीं बनने से विकास को गति नहीं मिल पा रही। हमें पहाड़ों पर ऐसे संसाधन विकसित करने होंगे जिससे पलायन न हो। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से रेल पहाड़ों पर चढ़ेगी।

पढ़ें, उत्तराखंड में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

सतपाल महाराज ने राष्ट्र निर्माण के लिए वोटिंग का आह्वान किया। स्वागत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रकाश पंत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर विनोद चमोली और उमेश अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed