फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Satpal Maharaj said - creating a ruckus won't help, the opposition should provide evidence in BKTC case

Dehradun: BKTC हेराफेरी मामले में बोले मंत्री सतपाल महाराज, कहा- हल्ला मचाने से कुछ नहीं होगा, सबूत दे विपक्ष

Sun, 05 Jul 2026 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 01:31 AM IST
सार

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व में केदारनाथ धाम में सोना चोरी के जो आरोप लगे थे, उनकी जांच में कुछ नहीं मिला था।

विज्ञापन
Satpal Maharaj said - creating a ruckus won't help, the opposition should provide evidence in BKTC case
मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हल्ला मचाने से कुछ नहीं होगा। विपक्ष सबूत दे, हम सभी तरह की जांच को तैयार हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व में केदारनाथ धाम में सोना चोरी के जो आरोप लगे थे, उनकी जांच में कुछ नहीं मिला था।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम मामले की मैंने खुद जांच कराई थी। जो सोना था, उसमें मंदिर समिति ने सोने की परत मंदिर के गर्भगृह में चढ़ाने के साथ ही उसकी सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कोटिंग भी कराई हुई थी। उसी पर सवाल उठाते हुए 200 किलो सोना चोरी के निराधार आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन


बदरीनाथ, केदारनाथ में दान की परंपरा वर्षों पुरानी है। कहा, कर्मचारी पर जो आरोप लगे हैं, उस पर हमने सख्त निर्देश दिए हैं। जांच कराई जा रही है। साथ ही बीकेटीसी अध्यक्ष को बोला गया है कि सीसीटीवी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मंत्री ने कहा कि विपक्ष आरोप लगाकर केवल माहौल बना रहा है, जो गलत है। सबूत है तो सरकार को दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू
बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के एक कर्मचारी पर लगे आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति ने चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीसीटीवी की जांच के लिए आंतरिक टीम (विभागीय) भी गठित कर दी गई है।

सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इसके लिए बदरीनाथ मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने जांच के मद्देनजर पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रख दी है ताकि आवश्यक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा सके। 


बीते शुक्रवार को भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के सीईओ को ज्ञापन भेजकर मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों में अनियमितता और आर्थिक हेराफेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने संबंधित कर्मचारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बीकेटीसी का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed