फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj regine from congress

कांग्रेस छोड़ सतपाल महराज ने ओढ़ी भगवा चादर

Fri, 21 Mar 2014 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Mar 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
satpal maharaj regine from congress

उत्तराखंड कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी है। पौड़ी से सांसद सतपाल महाराज ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में सतपाल महाराज ने इस्तीफा देने के बाद राजनाथ सिंह से मिलकर बीजेपी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की।

बीजेपी में शामिल होने के बाद सतपाल महाराज ने राजनाथ सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से राजसूय यज्ञ हुआ था और उसमे भगवान कृष्ण ने जूठे पत्तल उठाने की भूमिका निभाई थी वैसी ही भूमिका निभाने बीजेपी में आया हूं।

खतरे में उत्तराखंड सरकार

satpal maharaj regine from congress

सतपाल महराज के इस्तीफा देने का सीधा असर प्रदेश की सरकार पर पड़ेगा। सरकार में उनकी मंत्री पत्नी अमृता रावत के अलावा करीब आधा दर्जन विधायक सीधे तौर पर सतपाल महराज के करीबी बताए जाते हैं।

वहीं सहयोगी दल पीडीएफ के नेता मंत्री प्रसाद नैथानी से उनकी नजदीकियां भी सीएम की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हरीश रावत के नेता चुने जाने के समय सतपाल महराज और उनके समर्थक विधायकों ने जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावत से मनमुटाव जगजाहिर

satpal maharaj regine from congress

अभी पिछले महीने हरीश रावत जब श्रीनगर में आए तो सतपाल महाराज पर व्यंग्य करने से नहीं चूके।

स्वागत के दौरान जब हरीश रावत ने डा. हरक सिंह रावत को एक गुलाब भेंट किया, तो हरक पूछ बैठे कि गुलाब तो दिया, लेकिन क्या इसके कांटे हटा लिए हैं।

जवाब में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में हरक सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर दूसरों की राह के कांटों को हटाना है। इस प्रदेश के गांवों को संवारना है। इसलिए मैंने तो कांटे पहले ही हटा रखे हैं।

इसी तरह, महाराज को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज हमें सहयोग तो देते हैं, पर आशीर्वाद नहीं देते। हमें उनके आशीर्वाद की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed