Uttarakhand News: अब पौधरोपण का कितना हुआ काम...सेटेलाइट इमेज बताएगी हाल, मूल्यांकन में होगा इस्तेमाल
राज्य में पहली बार वन विभाग पौधरोपण काम के मूल्यांकन में सेटेलाइट इमेज इस्तेमाल होगा। अभी तक मैन्युअल मूल्यांकन का काम होता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में पौधरोपण पर कितना काम हुआ इसके सही मूल्यांकन के लिए वन विभाग अब सेटेलाइट इमेज का सहारा लेगा। इसके साथ ही स्थलीय सत्यापन भी जारी रहेगा, इस दोहरी व्यवस्था से सही जानकारी मिल पाएगी।
वन विभाग मानसून में पौधरोपण का काम करता है। पिछले साल की बात करें तो 10 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में पौधरोपण किया गया था। यह पौधरोपण कितना सफल हुआ है, इसकी पड़ताल के लिए अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी एवं आधुनिकीकरण अनुभाग है। इसमें वन मुख्यालय से लेकर फील्ड तक में कई टीमें हैं।
अभी ये टीमें प्रभागवार पौधरोपण के काम का मूल्यांकन करती हैं, इसमें सैंपल व्यवस्था लागू रहती है। यह काम मैन्युअल होता है। पर सेटेलाइट चित्रों के माध्यम से मूल्यांकन के काम और बेहतर और बड़े स्तर पर करने का फैसला किया गया है।
ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: 66 हजार पहुंची बदरी विशाल के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या, धाम में कारोबारी भी उत्साहित
दोहरी व्यवस्था लागू होगी
वन प्रभागों से मूल्यांकन एवं अनुश्रवण आईटी एवं आधुनिकीकरण अनुभाग को पौधरोपण की सूचना संबंधित को दी जाएगी। फिर उस स्थान की तुलना छह माह या एक साल पहले की स्थिति से की जाएगी। फिर स्थलीय सत्यापन होगा, जिससे मौके की और सही तस्वीर सामने आएगी। इस दोहरी व्यवस्था और बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा। सेटेलाइट चित्रों के माध्यम से पूरे प्लांटेशन क्षेत्र का मूल्यांकन हो सकेगा।