{"_id":"5d8bc26e8ebc3e01416b3176","slug":"sarvartha-siddhi-and-amrit-siddhi-yoga-being-made-on-navratri-dehradun-news-drn320859958","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर बन रहा सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर बन रहा सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग
विज्ञापन
दुर्गा महोत्सव पर्व के लिये बिंदाल पुल के समीप माल रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में तैयार हुई दुर्गा मा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 29 सितंबर से होगा। सनातन हिंदू धर्म में नवरात्र का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों में पूजा करने से भक्त पर मां भगवती की कृपा बनी रहती है। इस बार नवरात्रों में शुभ योग बन रहा है। नवरात्र में सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग एक साथ बन रहे हैं। आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार इस सर्वसिद्धि योग को बेहद शुभ माना जा रहा है।
हाथी पर मां का होगा आगमन व घोड़े पर विदाई
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार मां का आगमन हाथी और गमन घोड़े पर हो रहा है। देवी का आगमन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर 29 सितंबर को होगा और विदाई दशमी तिथि में आठ अक्तूबर को होगी। दुर्गा सप्तमी के अनुसार देवी के दोनों ही वाहन प्राकृतिक आपदाओं के प्रतीक हैं। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि आगमन और विदाई अमंगलकारी है, बल्कि इसका अभिप्राय यह है कि मनुष्य भविष्य के संकटों के प्रति सचेत हो जाए और उसका सामना करने के लिए खुद को तैयार कर ले।
इस बार पूरे नौ दिन के होंगे नवरात्र
इस बार माता के भक्तों को मां की उपासना करने के लिए पूरे नौ दिनों का समय मिलेगा। जिसमें दो सोमवार भी हैं जो शुभ माने जा रहे हैं। सोमवार के दिन मां दुर्गा की उपासना करने से साधक को पूजा का कई गुना फल मिलता। इसके अलावा नवरात्र के इन नौ दिन में से छह दिन विशेष योग बनने वाले हैं जो भक्तों के लिए शुभ और फलदायी होंगे।
विज्ञापन
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
इस बार घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6:12 बजे से 7:40 बजे तक है।