फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sarita in Kanabua and Suresh in Kakari elected unopposed village head

कनबुआ में सरिता, ककाड़ी में सुरेश निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान

Mon, 09 Sep 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sarita in Kanabua and Suresh in Kakari elected unopposed village head
ककाड़ी के ग्राम प्रधान सुरेश खन्ना। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के लोग एकजुटता की मिशाल पेश करते जा रहे हैं। कुनावा और भंजरा के बाद अब ग्राम पंचायत कनबुआ और ककाड़ी में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान का चयन किया गया है। कनबुआ में ग्रामीणों ने जहां सर्वसम्मति से सरिता देवी, तो ककाड़ी में सुरेश खन्ना को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना।
विज्ञापन

राज्य गठन के बाद यह तीसरा मौका है जब ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधानों का चयन किया है। 21 वर्षीय सरिता देवी पत्नी रविंद्र सिंह इंटर पास हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरिता देवी हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंती हैं। वह जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। कनबुआ के स्याणा शांति सिंह पंवार ने बताया कि ग्रामीणों के बीच हमेशा एकता बनी रहे। इसके लिए ग्रामीणों सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुनते आ रहे हैं। वहीं, सरिता देवी ने गांव विकास के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर भगवान सिंह, कृपाल सिंह, जालम सिंह, अजब सिंह, दीप सिंह पंवार, अवतार सिंह, संत सिंह, सियाराम पंवार, मोहर सिंह, किम्मदास, सबल सिंह, मदन सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, ककाड़ी गांव में ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से सुरेश खन्ना पुत्र ध्यान सिंह को निर्विरोध प्रधान के रूप में चुना। 25 वर्षीय सुरेश खन्ना भी इंटर पास हैं। साथ ही वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। ककाड़ी ग्राम पंचायत में यह दूसरा मौका है जब ग्रामीणों ने निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। बैठक में दयाराम बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट, सरदार सिंह, जवाहर सिंह, खजान सिंह, गुमान सिंह, दलीप सिंह, दौलत सिंह, पूरण सिंह, तिलक, बंटू, दयरू आदि मौजूद रहे।

कनबुआ की ग्राम प्रधान सरिता देवी।

कनबुआ की ग्राम प्रधान सरिता देवी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed