लड़कियों की चोटी के बाद अब आदमी के बाल भी ले गई 'चुड़ैल', सिर पर हाथ लगाते ही हो गया बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अभी तक चोटी कटने के मामले लड़कियों और महिलाओं को लेकर ही सुने होंगे। लेकिन यहां चोटी चुड़ैल अब आदमी के बाल भी ले गई। युवक ने जब अपने सिर पर हाथ लगाया तो वह सदमे में आकर बेहोश हो गया। वहीं खबर सुनते ही पूरे गांव में हल्ला हो गया।
बता दें कि, भट्टा कॉलोनी में किसी ने अफवाह फैला दी कि काली रात है इसलिए जागते रहे। सरदार जोगेंद्र सिंह परिवार के साथ जागता रहा। उनका दावा है कि रात करीब 1 बजे जोगेदर की पत्नी ने परना बांधने को कहा तो जोगेंदर के बाल कटे हुए थे। इस के बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित पत्नी ने बालों को आग में जल दिया। इससे सरकार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
एक ही दिन में सामने आए चार मामले
वहीं बुधवार को हरिद्वार में भी एक महिला की नहाते समय चोटी कटने की घटना सामने आयी। जैसे ही चोटी कटी तो महिला की चीख निकल गई। वह इतने सदमे में आ गई कि बेहोश हो गई।
चोटी कटने का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड में और और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही हल्द्वानी में भीमताल की ब्लाक रोड निवासी इनाज परवीन 14 वर्ष पुत्री खलीक के बाल कटने से हडकंप मच गया। छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उसने बताया कि वह सो रही थी तभी उसके बाल कटे।
सुबह उसने देखे तो चोटी कटी हुई थी। छात्रा का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के बयान लिए । अब पुलिस भी माले की जांच में जुट गई है।
वहीं हल्द्वानी के ही गोलापड़ाव हाथी खाल गौलागेट पर 11 की छात्रा के भी बाल कट गए।