फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Santram could not bear the shock of grandson's death, gave his life

पौते की मौत का सदमा नहीं झेल सके संतराम, दे दी जान

Sat, 03 Sep 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Santram could not bear the shock of grandson's death, gave his life
वासु के दादा संतराम (वासु के दादा का बड़ा भाई) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खादर में आसन नदी किनारे पॉपलर के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को लोग घास काटने खादर में गए हुए थे। जहां लोगों ने पेड़ से लटका हुआ संतराम (60) पुत्र फग्गू सिंह का शव लटकते हुए देखा। यह देख लोग दंग रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी सभावाला चौकी प्रभारी जयवीर सिंह को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। शव को उतारने पर पता चला कि कमीज को ही ऐंठकर गले में फंदा बना दिया गया था। बताया जा रहा है कि संतराम वासु के लापता होने के बाद से ही सदमे में था। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि पोते की मौत से दुखी होकर संतराम ने यह कदम उठाया। संतराम वासु के दादा के बड़े भाई थे। विधायक प्रतिनिधि रवि कश्यप ने बताया कि वासु के साथ ही संतराम का पोता विक्की भी नदी में बह गया था। संतराम ने विक्की को तो बचा लिया, लेकिन छोटे भाई के पोते (वासु) को नहीं बचा सके। उनकी आंखों के सामने ही वासु लापता हो गया। उन्होंने बताया कि देर रात का एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात शव बरामद हो गया। जब संतराम घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वासु के अंतिम संस्कार होने के बाद फिर से उनकी खोजबीन शुरू हुई। जिस पर शव नदी किनारे खादर से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि छोटे भाई के पोते को न बचा पाने के चलते बेहद दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed