फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sansad adarsh gram yojana, Four MPs not find villages to make them ideal

सांसद आदर्श ग्राम योजना: आदर्श बनाने के लिए चार सांसद अब तक नहीं खोज पाए गांव, जिनसे सबसे ज्यादा उम्मीद, वही सबसे पीछे

Tue, 17 May 2022 01:48 PM IST
शाहरुख खान राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 May 2022 01:48 PM IST
सार

हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदीप टम्टा और नरेश बंसल ने अभी तक एक भी गांव का चयन नहीं किया है, जबकि उनमें से कुछ से कम से कम 20219-20 और 2020-21 तक कम से कम दो गांवों को गोद लेने की उम्मीद की जा रही थी। 

विज्ञापन
sansad adarsh gram yojana, Four MPs not find villages to make them ideal
उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पांच सांसद आदर्श बनाने के लिए अभी तक गांवों की खोज नहीं कर पाए हैं। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत प्रत्येक सांसद से 2024 तक कम से कम आठ गांवों को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी लेने की अपेक्षा की गई है। योजना के तहत पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा को छोड़कर बाकी सभी सांसद अभी तक गांवों का चयन तक नहीं कर पाए हैं जिनका उन्हें सामाजिक, आर्थिक और ढांचागत विकास करना है।  

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह अभी तक आदर्श गांव बनाने के लिए सिर्फ एक क्यारा ग्राम पंचायत का चयन कर पाई हैं। यह ग्राम पंचायत रायपुर विकासखंड में है। 2020-21 से लेकर 2023-24 तक के लिए भी उन्हें ऐसे कम से कम पांच गांव चुनने थे, लेकिन शासन को उनके इस चुनाव का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


केवल गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ही हैं जिन्होंने 2019-20 से लेकर 2023-24 तक कुल पांच गांवों को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी ली है। सांसद अजय भट्ट ने 2019-20 से 2021-22 तक तीन गांव और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने 2019-20 से 2022-23 तक चार गांवों की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी गांव का चयन नहीं किया

हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदीप टम्टा और नरेश बंसल ने अभी तक एक भी गांव का चयन नहीं किया है, जबकि उनमें से कुछ से कम से कम 20219-20 और 2020-21 तक कम से कम दो गांवों को गोद लेने की उम्मीद की जा रही थी। 

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए नहीं लिया जा रहा कोई शुल्क, पूजा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर बीकेटीसी का बयान

सांसद आदर्श ग्राम पंचायत चयन की स्थिति लोकसभा सदस्य

सांसद                                  2019-20                  20-21               21-22                22-23        23-24
अजय भट्ट                            जंगलियागांव                 देवीधुरा           देवलामल्ला               -                   -
तीरथ सिंह रावत                        सिरतोली                   बेराई              स्यूर बांगर          बड़ागांव       मल्लाबनास
अजय टम्टा                                    सुनोली                 गोशानी            गोगना               मजकोट           -
माला राज्यलक्ष्मी                             क्यारा                      -              -                           -                       -
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक                -                          -            -                          -
राज्य सभा सदस्य
अनिल बलूनी           -                -          -                 -
प्रदीप टम्टा             -                   -          -                 -
नरेश बंसल         -                     -         -                -
(नोट : आंकड़े 31 मार्च 2022 तक के हैं) बाकी सांसदों के आदर्श गांव की सूची प्रतीक्षारत है।

जय प्रकाश नारायण की जयंती पर शुरु की गई थी योजना

वर्ष 2014 में जय प्रकाश नारायण की जयंती पर यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत संसद सदस्यों को वर्ष 2019 तक तीन गांव और वर्ष 2024 तक कुल आठ गांवों के सामाजिक व आर्थिक विकास की जिम्मेदारी लेनी है। पहला आदर्श गांव वर्ष 2016 तक और दो अन्य को वर्ष 2019 तक विकसित करना था।

मैं योजना को व्यवहारिक नहीं मानता : टम्टा
कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल अब समाप्त होने जा रहा है। छह साल के कार्यकाल में टम्टा ने एक भी गांव गोद नहीं लिया। बकौल टम्टा, सांसद आदर्श ग्राम योजना व्यावहारिक नहीं है। लोकसभा सदस्य पर किसी एक गांव को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी डालना अव्यावहारिक है। जब तक राज्य व केंद्र सरकार सहयोग नहीं करेंगी, सांसद के लिए आदर्श गांव बनाना मुमकिन नहीं। 

मैंने गांवों की सूची मांगी है : बंसल
राज्य सभा सांसद नरेश बंसल का कहना है कि उन्होंने राज्य सरकार से हरिद्वार और देहरादून जिले में ऐसी ग्राम पंचायत का नाम मांगा है, जहां वास्तव सामाजिक, आर्थिक और ढांचागत रूप से काम किया जा सके। कुछेक दिन में वह चयन कर नाम दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed