फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanjay Kumar Maurya was honored with the honorary degree of doctorate

Dehradun News: संजय कुमार मौर्य डाक्टरेट की मानद उपाधि से गए नवाजे

Mon, 31 Mar 2025 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Kumar Maurya was honored with the honorary degree of doctorate
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता और प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य डाक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजे गए। उन्हें कोलंबिया पेसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी मथुरा ने पर्यावरण और जल संरक्षण में किए गए कार्यों के लिए मानद की उपाधि से सम्मानित किया। संजय कुमार मौर्य निजी संसाधनों से विद्यालय विकास, छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षण, पुस्तकालय, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए अब तक एक हजार से अधिक पौधों का रोपण विभिन्न स्थानों पर कर चुके हैं। बताया कि वह प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed