{"_id":"5b4d7d6e4f1c1b6f548b4fb8","slug":"sanjay-gupta-do-not-afraid-of-bjp-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारण बताओ नोटिस कोई मौत का फरमान नहीं: संजय गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारण बताओ नोटिस कोई मौत का फरमान नहीं: संजय गुप्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
संजय गुप्ता लक्सर से भाजपा प्रत्याशी हैं।
- फोटो : AmarUjala
पार्टी की ओर से दिया जाने वाला कारण बताओ नोटिस कोई मौत का फरमान नहीं है।
विज्ञापन
झोटा बिरयानी’ वाले अपने बयान को लेकर चर्चा में आए लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने नोटिस के बाबत सोमवार को किए अमर उजाला के सवाल पर शनिवार वाले तेवर में ही जवाब दिया। वे बोले, मोहम्मद शहजाद ने एक बार बयान दिया था कि अगर मैं जीता तो हरकी पैड़ी पर नमाज पढ़वाऊंगा। ऐसी विचारधारा वालेे व्यक्ति के घर हमारी पार्टी के नेता गए, तो यह मुझे ठीक नहीं लगा और मेरी पीड़ा छलक गई। यह मेरी पार्टी का अंदरुनी मामला है, पूरे सम्मान के साथ नोटिस का जवाब पार्टी हाईकमान को दिया जाएगा।
संजय गुप्ता ने यह भी कहा कि नोटिस उन लोगों को भी दिया जाना चाहिए, जिन्होंने पूर्व विधायक मो. शहजाद के भाई सत्तार को जिला पंचायत की संचालन समिति में शामिल कराया था। मोहम्मद शहजाद ने 2009 में बसपा के प्रत्याशी के रूप में हरिद्वार से लोकसभा का चुनाव लड़ने के दौरान हरकी पैड़ी पर नमाज पढ़वाने का आपत्तिजनक बयान दिया था। अमर उजाला से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि मेरी सीएम से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन क्षेत्र में जिस तरह से गौकशी की घटनाएं हो रही हैं, उनसे मैं बुरी तरह आहत हूं।
विज्ञापन
पुलिस खनन करने वालों को संरक्षण दे रही है और गौकशी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। खुद कार्यकर्ताओं के साथ मैंने थाने पर धरना तक दिया, लेकिन इस तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। उन्होंने अपने को आरएसएस और भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। हाईकमान जो भी नोटिस देगा उसका सही तरीके से सम्मान के साथ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन