फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sangeeta Chauhan became the president of Uttaranchal State Primary Organization Chakrata Block

Dehradun News: संगीता चौहान बनीं उत्तरांचल राज्य प्राइमरी संगठन चकराता ब्लॉक की अध्यक्ष

Wed, 19 Feb 2025 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta Chauhan became the president of Uttaranchal State Primary Organization Chakrata Block
चकराता। नवीन चकराता स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को उत्तरांचल राज्य प्राइमरी अध्यापक संगठन की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारणी का चुनाव हुआ। जिसमें संगीता चौहान ने संजय राठौर को 72 मतों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद ने 85 मतों से विजय प्राप्त की। इसके अलावा हरपाल सिंह, कुंदन सिंह, सरदार सिंह, संजय दत्त उपाध्यक्ष और विनिता रावत महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। बुधवार को संपन्न हुए चुनाव में हेमवती नंदन भट्ट मंत्री, गजे सिंह नौटियाल सयुंक्त मंत्री, जयपाल नौटियाल और प्रीतम सिंह उप मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। वहीं बचन सिंह, जगबीर सिंह चौहान, ससिया दास और मीना संगठन मंत्री चुनी गईं। दीवान सिंह चौहान, हीरा सिंह, सबल सिंह और चंद्रा देवी प्रचार मंत्री पद पर निर्वाचित हुई। जबकि भजन लाल शाह कोषाध्यक्ष और सार सिंह लेखाकार पद पर निर्वाचित हुए। सभी को मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed