फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sangat's batch welcomed with Pushpavarsha

पुष्पवर्षा से हुआ संगत के जत्थे का स्वागत

Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sangat's batch welcomed with Pushpavarsha
दरबार सा‌हिब में संगतों को संदेश देते मंहत श्री देवेंद्र दास जी महाराज
श्री झंडा जी मेले के लिए पंजाब से 100 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। संगत के पहुंचने पर श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद संगत का जत्था एसजीआरआर सहसपुर से सुबह रवाना हुआ। कांवली गांव होते हुए जत्था शाम 6 बजे श्री दरबार साहिब पहुंचा। दर्शनी गेट से जत्थे ने प्रवेश किया। महंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संगत का स्वागत किया। इसके बाद महाराज जी ने संगत को प्रवचन दिए। श्री दरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि यह जत्था पंजाब से पैदल पहुंचा है। यह पहला जत्था है। इसी के साथ देशभर से संगत के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन

महंत जी ने जारी किया संदेश
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों के लिए जागरूकता संदेश जारी किया। संदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सजगता बरतने को कहा गया है। महंत जी महाराज ने यह भी कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ जागरूक रहने की जरूरत है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी बचाव से जुड़ी एडवाइजरी जारी की गई। इसमें मुंह पर मास्क, सेनेटाइजर से धोने, स्वास्थ्य खराब होने पर जांच कराने व कई अन्य उपाय बताए गए। दरबार साहिब की ओर से जारी एडवाइजरी को जगह-जगह हिंदी, पंजाबी व अंग्रेजी में संदेश के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed