{"_id":"651096790f3c1ce7440cb884","slug":"sanatani-mahakumbh-and-nishan-yatra-on-29th-dehradun-news-c-39-1-vkn1001-4218-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सनातनी महाकुंभ और निशान यात्रा 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सनातनी महाकुंभ और निशान यात्रा 29 को
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम सेवा समिति विकासनगर के तत्वावधान में 29 सितंबर को सनातनी महाकुंभ एवं बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। तीन माह से चल रही तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
आयोजन के लेकर समिति के पदाधिकारियों ने कैनाल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आयोजित की। दोपहर एक बजे यात्रा श्री प्राचीन शिव मंदिर (श्री राधा कृष्ण मंदिर) कैनाल रोड से मुख्य बाजार होते हुए बाबूगढ़ चुंगी से वापस मंदिर में संपन्न होगी। रात्रि में भव्य भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा को भव्य बनाने के लिए शहर को तिरंगा लाइट से सजाया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक अंकित कंसल, दिव्यांश गर्ग, एकांत महावर, अंकित जैन और कौशल गुप्ता ने बताया कि विकासनगर में पहली बार यह आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के हजारों सनातनी श्याम प्रेमी, साधु संत उपस्थिति देंगे। यात्रा में महिला शक्ति और किन्नर समाज की सहभागिता भी होगी।
विज्ञापन
मुंबई का मराठा ढोल, पानीपत वाले हनुमान जी का स्वरूप, दक्षिण मां काली की डोली, बाबा का भव्य 25 फिट ऊंचा रथ एवं अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, दिल्ली से आए बैंड, शहनाइयां सहित विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन यात्रा के दौरान होगा। यात्रा पर जगह-जगह इत्र और फूलों की वर्षा की जाएगी। इस मौके पर राजीव टंडन, हेमंत गुप्ता, संदीप चावला, रतन गोयल, शैलेंद्र तोमर, बृजेश गर्ग, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।