फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samwasini use voting right first time.

नारी निकेतन की संवासिनियां पहली बार डालेंगी अपना वोट

Tue, 15 Nov 2016 02:27 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Nov 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
samwasini use voting right first time.
नारी निकेतन देहरादून - फोटो : AmarUjala

नारी निकेतन की संवासिनियों को उनके अधिकार मिलने लगे हैं। पहली बार यहां रहने वाली संवासिनियां वोट दे सकेंगी। सामान्य के साथ ही मूक बधिर संवासिनियों के लिए भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। नारी निकेतन परिसर के भीतर ही इनके लिए बूथ बनाया जाएगा, जिसमें महिला कर्मचारी ही सभी व्यवस्थाएं देखेंगी।

विज्ञापन


नारी निकेतन में रहने वाली संवासिनियों के न तो पहचान पत्र थे और न ही आधार कार्ड। नारी निकेतन की स्थिति क्या सुधरी, अब संवासिनियों को सभी तरह की सुविधाएं मिलने लगी हैं।
विज्ञापन


पहली बार यहां रहने वाली संवासिनियों को मतदान का अधिकार दिया जा रहा है। बीएलओ की ओर से नारी निकेतन की 98 संवासिनियों की जानकारी पहचान पत्र बनाने के लिए ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मानसिक रूप से कमजोर संवासिनियां भी शामिल है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो वोट का अधिकार मानसिक रूप से कमजोर संवासिनियों को नहीं मिलेगा। ऐसे में सामान्य और मूक बधिर संवासिनियां ही अपना वोट डाल पाएंगी।

संवासिनियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

samwasini use voting right first time.
मतदाता

जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि संवासिनियों को वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनके लिए अंदर ही निर्वाचन अधिकारियों की ओर से कैंप की व्यवस्था की जाएगी। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि उन्हें अपने मतदान का अधिकार कैसे करना है। पहली बार मतदान करने वाली संवासिनियां कोई गलती न करें, इसलिए यह ट्रेनिंग हो रही है।

डीएम का है कहना
बीएलओ की ओर से भले ही मानसिक रूप से कमजोर संवासिनियों की भी जानकारी ली गई हो लेकिन ऐसी संवासिनियों के पहचान पत्र नहीं बनाए जाएंगे। जांच-पड़ताल कर देखा जाएगा कि कौन संवासिनी वोट देने के काबिल है। नियम के अनुसार वही संवासिनी वोट दे सकती है जिसकी दिमागी स्थिति सही हो। मूक बधिर संवासिनियों की दिमागी स्थिति ठीक होगी तो वह वोट अवश्य देंगी। जल्द ही इनके पहचान पत्र भी बन जाएंगे।
- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed