फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sample test at delhi airport found infected XBB 1.5 strain found in person returned from America Uttarakhand

Uttarakhand: अमेरिका से लौटे व्यक्ति में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिया था सैंपल

Wed, 11 Jan 2023 10:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Jan 2023 10:37 AM IST
सार

कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटे देहरादून के एक व्यक्ति का दिल्ली एयरपोर्ट पर सैंपल लिया गया था।  उक्त व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण भी नहीं थे, लेकिन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। इस पर संक्रमित व्यक्ति के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई थी। एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।
 

विज्ञापन
sample test at delhi airport found infected XBB 1.5 strain found in person returned from America Uttarakhand
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका से लौटे देहरादून के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन एक्सबीबी 1.5 मिला था। दिल्ली एयरपोर्ट पर व्यक्ति की सैंपलिंग की गई थी, जिसमें संक्रमण पाया गया। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में संक्रमित के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में नया स्ट्रेन मिला है।

विज्ञापन


इस स्ट्रेन से अमेरिका में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। एक्सबीबी 1.5 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का ही एक स्वरूप है। गत दिनों अमेरिका से लौटे देहरादून के एक व्यक्ति का दिल्ली एयरपोर्ट पर सैंपल लिया गया था। हालांकि, उक्त व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण भी नहीं थे, लेकिन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। इस पर संक्रमित व्यक्ति के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई थी। एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona: ड्रोन से 40 मिनट में उत्तरकाशी भेजी वैक्सीन की 400 डोज, पहली बार किया गया सफल ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार के मुताबिक, एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का एक स्वरूप है। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि चीन में कोरोना वायरस बीएस.7 वेरिएंट की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता व निगरानी बरती जा रही है, लेकिन अभी तक बीएस.7 स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed