फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sample pass, Mussoorie will get Yamuna water from today

Dehradun News: सैंपल पास, आज से मसूरी को मिलेगा यमुना का पानी

Sat, 10 Jun 2023 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sample pass, Mussoorie will get Yamuna water from today
प्रदेश की 18 किलोमीटर लंबी और 1.2 किलोमीटर ऊंचाई वाली यमुना-मसूरी पेयजल योजना के पानी के सैंपल जल संस्थान ने पास कर दिए हैं। शनिवार से इस परियोजना से मसूरी को पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जिसके तहत रोजाना दो से चार एमएलडी पानी मसूरीवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन


इंजीनियरों की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद आखिरकार यमुना से 1.2 किमी ऊंचाई पर पानी पहुंचाने का सपना पूरा हो गया है। इस पेयजल योजना में तीन हजार से ज्यादा ज्वाइंट हैं लेकिन ट्रायल से अब तक कहीं भी लीकेज की समस्या पेश नहीं आई है। पानी तो मसूरी के राधा भवन तक पहले ही पहुंच चुका था लेकिन इसे साफ करने की प्रक्रिया चल रही थी। दो दिन पहले पानी के सैंपल फेल हो गए थे। शुक्रवार को दोबारा सैंपल लिए गए। देर शाम जल संस्थान ने पानी को पेयजल योग्य पाया। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद देर रात से राधा भवन स्थित टैंक में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शनिवार से पानी की आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन

आपूर्ति की निगरानी के लिए पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीन कुमार राय के नेतृत्व में इंजीनियरों की पूरी टीम ने डेरा डाला हुआ था। शुक्रवार को पेयजल निगम के गढ़वाल चीफ इंजीनियर संजय सिंह भी आपूर्ति की निगरानी को पहुंच गए। उन्होंने सभी अभियंताओं के साथ ही प्रबंध निदेशक, शासन के अधिकारियों के मार्गदर्शन को इस सफलता का कारक मानते हुए बताया कि शनिवार से पेयजल आपूर्ति शुरू होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना को पूरी क्षमता से चलाने के लिए दो से तीन माह का समय लगेगा क्योंकि अभी यूपीसीएल की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति को सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने इस कामयाबी पर सभी इंजीनियरों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सचिव पेयजल अरविंद सिंह के निर्देश पर पहले ही तय कर लिया गया था कि पेयजल के सैंपल पास होने के बाद ही आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महज तीन साल में 144 करोड़ की परियोजना से सफलतापूर्वक पानी चढ़ने से मसूरी को 30 साल तक पेयजल की किल्लत नहीं होगी। योजना में चीफ इंजीनियर कुमाऊं सुजीत विकास, एसई डीके बंसल, एसई प्रवीन राय, ईई संदीप कश्यप, जेएस कठैत का भी विशेष योगदान रहा है।


---

प्रदेश की पहली इतनी कठिन परियोजना का ट्रायल सफल

प्रदेश में इससे पहले जब भी पेयजल निगम ने लंबी दूरी की पेयजल योजनाएं बनाई हैं, वह ट्रायल स्तर पर ही सिरदर्द बन जाती थी। उनका पाइप फटने से लेकर पंपिंग सेट न चलने तक जैसी समस्याएं आज भी आम हैं। यमुना से मसूरी पेयजल की ऐसी योजना है, जिसका हर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed