{"_id":"95080acbf2b9a19bea09e600ddd02f57","slug":"sample-collection-campaign-of-food-safety-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सेहत खराब कर सकती है दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सेहत खराब कर सकती है दिवाली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Oct 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के आते ही मिलावट रोकने के लिए राजधानी देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की कवायद तेज हो जाती है। लेकिन इस मसले पर हर बार विभाग की निंद देर से खुलती है।
विज्ञापन
भरे जा चुके हैं 28 नमूने
इस बार दिवाली पर मिलावटी मिठाई की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विभाग का सैंपलिंग अभियान 16 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। अभी तक 28 नमूने भी भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये 'चाची'
विज्ञापन
इस अभियान से त्योहार पर मिलावटी मिठाई से आप बच पाएंगे, इसमें संदेह है। वजह यह कि नमूनों को रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाता है। रिपोर्ट के लिए 14 दिन नियत हैं।
यूं तो आज तक रिपोर्ट समय से कभी नहीं आई। अगर इस बार आ भी जाए तो दिवाली निकल चुकी होगी। साफ है कि इस बार भी दिवाली पर आप मिलावटी मिठाई ही खाएंगे।
बीते साल भी था यही हाल
पिछले साल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दिवाली पर विशेष अभियान चलाकर मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 55 सैंपल लिए गए थे।
पढ़ें, करवाचौथ के दिन इस घर में हो गया अनर्थ
तकरीबन 20-25 दिन बाद रिपोर्ट पहुंची थी, जिनमें से 16 नमूने फेल हो गए थे। इसके बाद प्रक्रिया अनुसार निर्धारित समयावधि के पश्चात कई मामले न्यायालय पहुंचे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...